कोटद्वार। सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा में बेटियां लगातार परचम लहरा रही हैं। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार में बोर्ड परीक्षाओं में बीते चार सालों से बेटियां ही टॉपर बन रही हैं। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप-10 में सूची में भी बेटियों का ही दबदबा देखने को मिल रहा है।
सोमवार को सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शानवी ढौंडियाल 96.8 फीसदी अंको के साथ स्कूल की टॉपर बनी। इसके अलावा टॉप-10 सूची में प्रगति ध्यानी, अदिति रावत, आस्था खंतवाल सहित कुल पांच छात्राएं शामिल रही। इंटरमीडिएट में सृष्टि जोशी 98.75 अंकों के साथ जिले में टॉपर बनी। टॉप-13 की सूची में सृष्टि के साथ आद्या परिहार, श्रेया देवरानी, सुरभि नेगी, शताक्षी चौहान, इशिका, रचना रावत, शिवांगी बिष्ट, निकिता, साक्षी भदूला, साक्षी कुंडलिया कुल 11 बेटियां शामिल रही। प्रधानाचार्य सिस्टर रेचल तेरस ने बताया कि विद्यालय में बीते चार सालो से लगातार बेटियां टॉपर बन रही हैं। जो विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 20-21 में इंटरमीडिएट में अदिति परिहार व हाईस्कूल में साक्षी मित्तल, 2021-22 में इंटरमीडिएट में सोना शर्मा, हाईस्कूल में भूमि गुप्ता व भूमिका काला टॉपर रही थी। प्रधानाचार्य रेचल ने बताया कि शिक्षा सत्र 2022-23 में इंटरमीडिएट में साक्षी बडोला और हाईस्कूल में असी पुंडीर ने बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहकर स्कूल का नाम रोशन किया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई सालो से बेटियां ही बोर्ड परीक्षाओं में बाजी मार रही हैं।