फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: घर से लापता युवती सोनीपत में मिली

Fri, 20 Mar 2026 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। 10 फरवरी से लापता युवती को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से ढूंढ निकाला। परिजनों को बताए घर से निकली युवती ने एक युवक से विवाह कर लिया था। परिजनों के साथ काउंसलिंग के बाद युवती को उसके पति के साथ ही भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीती 10 फरवरी को एक व्यक्ति ने सतपुली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 21 वर्षीय बेटी घास लेने गई थी तभी से वह लापता है। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सतपुली पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने जांच करते हुए लापता युवती को हरियाणा के सोनीपत से ढूंढ निकाला। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी इच्छा से लैंसडौन निवासी युवक से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह उसके साथ सोनीपत चली गई। सतपुली पुलिस ने युवती की उसके परिजनों के साथ काउंसलिंग कराई। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने युवती को उसके पति के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें