फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मांगल गीत प्रतियोगिता में जीआईसी कुंभीचौड़ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत लालपानी में लोक संस्कृति दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित मांगल गीत प्रतियोगिता में जीजीआईसी लालपानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान गढ़ भोज का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीईओ दुगड्डा अमित चंद्र ने किया।
उन्होंने बडोनी जी के जीवन व गढ़वाल की संस्कृति से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया। लल्लन बुड़ाकोटी ने बच्चों को अपनी संस्कृति से रूबरू होने के लिए प्रेरित किया। वहीं, समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने गढ़वाली कविता से बच्चों को संस्कृति के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाचार्य वंदना भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिह्न व गढ़वाली टोपी भेंट की। इस मौके पर आयोजित मांगल गीत प्रतियोगिता में जीजीआईसी लालपानी, जीआईसी कुंभीचौड़, जीआईसी कोटड़ीढांग ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी लालपानी, जीआईसी कोटड़ीढांग, जीआईसी कुंभीचौड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी कोटड़ीढांग, जीआईसी कुंभीचौड़, राउमावि ग्रास्टनगंज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्व. बडोनी के जीवन पर आधारित नाटक व लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। विद्यालय में परंपरागत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में गागर, गिंयाला, बंठा, रिंगाल की टोकरी, सुआले, अरसे रोटने, घुग्गते, तिल व भांग की चटनी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निधि रावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें