कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी उत्तराखंड सरकार हरिद्वार की ओर से मेहरबान सिंह कंडारी (एमएसके) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में शुक्रवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा शुरू हो गई है। पहले दिन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी दुगड्डा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मालिनी वैली बीएड कॉलेज के चेयरमैन योगंबर सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। प्रतियोगिता की खंड संयोजिका बीना गौड़ ने सभी का अभिवादन कर सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर कनिष्ठ वर्ग के संस्कृत समूह नृत्य स्पर्धा में जीजीआईसी दुगड्डा, जीआईसी कोटद्वार, महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूहगान में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कोटद्वार, जीजीआईसी दुगड्डा, महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत नाटक में जीआईसी कोटद्वार, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार, महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। संस्कृत वाद-विवाद स्पर्धा में महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी, आदर्श विद्या निकेतन कोटद्वार, जीआईसी कोटद्वार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत आशु भाषण में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल शिब्बूनगर, जीआईसी कोटद्वार, जीजीआईसी दुगड्डा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। श्लोक उच्चारण स्पर्धा में महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी, जीआईसी कोटद्वार, जीआईसी कण्वघाटी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर सत्यप्रकाश थपलियाल, अरुण कुमार, डॉ. रमाकांत कुकरेती, पूरन चंद्र पुरी, पार्षद प्रेमा खंतवाल, केवी शास्त्री, पीजी कॉलेज कोटद्वार के प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी, पूजा घनसेला, विनीता बिष्ट, डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाईं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोशन बलूनी एवं कुलदीप मैंदोला ने संयुक्त रूप से किया।