जिला समन्वय समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी चंद्रेशखर भट्ट ने बैंकों को सीडी रेश्यो (ऋण जमा अनुपात) में वृद्धि नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने बैंकों को सीडी रेश्यो में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठकों से नदारद रहने व काम में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विभिन्न रेखीय विभागों को कलस्टर तैयार कर अधिकतम लक्ष्य प्राप्त करने कहा। उद्योग से संबंधित विभागों को काश्तकारों, पर्यटन व्यवसायियों और पशुपालक आदि को ऋण उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। लीड बैंक के जिला प्रबंधक नंद किशोर ने बताया कि लाभार्थियों को जरूरत के अनुसार ऋण उपलब्ध कराने के लिए सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है।
इस मौके पर एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक बीके पाठक, आरसेटी प्रबंधक भगवत सिंह मर्तोलिया, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र और जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल मौजूद थे।