फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टेली-लॉ से घर बैठे मिलेगा मुफ्त कानूनी परामर्श

Mon, 28 Sep 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई और न्याय सहायक सम्मानित
विज्ञापन

कोटद्वार। नागरिकों को निशुल्क कानूनी परामर्श और सहायता उपलब्ध कराने वाली टेली-लॉ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार को कोटद्वार में कार्यशाला आयोजित की गई। न्याय विभाग, भारत सरकार और सीएससी एसपीवी की ओर से आयोजित कार्यशाला में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक इस सेवा का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
यहां एक होटल में आयोजित कार्यशाला में न्याय विभाग के अवर सचिव गौरव त्रिपाठी ने टेली-लॉ सेवा के उद्देश्य, उपयोगिता और निःशुल्क कानूनी परामर्श प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों को इस सेवा से जोड़ने की अपील की। तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों और गतिविधियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एसपीवी उत्तराखंड के स्टेट हेड अश्वनी कुमार, लियानचिंदौ और शक्ति आनंद ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। टेली-लॉ तकनीक के माध्यम से लोगों को कानूनी परामर्श उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। न्याय विभाग की नम्रता ने टेली-लॉ सेवा की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, टेली-लॉ परियोजना के स्टेट कोऑर्डिनेटर अर्पण कोठारी ने वीएलई और न्याय सहायकों को सेवा के संचालन और जरूरतमंद नागरिकों को इससे जोड़ने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान टेली-लॉ सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर वीएलई रेखा, महिपाल, विशाल और न्याय सहायक रजत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें