फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में लंगूरी उठा ले गए गेंद

Fri, 15 Jan 2016 06:33 PM IST
दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारीखाल के डाडामण्डी में आयोजित होने वाले गेंद मेले का ऐतिहासिक मुकाबला भटपूड़ी और लंगूरी के बीच खेला गया। इसमें लंगूरी की टीम ने मात्र पंद्रह मिनट में झंडा फहराकर रोमांचक मुकाबला देखने आए दर्शकों को मायूस कर दिया। शुक्रवार को मेले के संरक्षक पं. गणेश दत्त तिवारी ने प्रात: घर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गेंद की पूजा करते हुए भेेली तोड़ी। इसके बाद ध्वज तथा गाजे बाजे के साथ मंदिर पहुंचे। वहां पर पूजन कर मेला स्थल की ओर परिजनों के साथ प्रस्थान किया। तीन बजे दोपहर दोनों टीमों के खिलाड़ी गेंद को अपने जीत स्थल तक पहुंचाने के लिए जूझते रहे। इस बीच लंगूरी के खिलाड़ियों ने गेंद को कब्जे में लेकर जीत स्थल तक पहुंचा दिया। मात्र पंद्रह मिनट की अवधि में लंगूरी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रही लचर
मेला स्थल में प्रशासन की ओर से खामियां नजर आईं। विशाल प्रांगण में सुबह से सैकड़ों की तादात में महिलाएं, बच्चे मेला देखने के लिए पहुंचने लगे थे। लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था नदारद थी। असामाजिक तत्वों की करतूतों से बाहरी क्षेत्रों से आए दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिवहन विभाग की उदासीनता से ट्रैफिक व्यवस्था लचर रही। दुगड्डा-डाडामंडी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए भी वाहन चालकों की मनमानी रही। अधिकांश वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठने से खस्ताहाल सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रही। डाडामण्डी में प्रशासन की ओर से अंग्रेजी वाइन शॉप को बंद करने की व्यवस्था न होने से नशेड़ियों का उत्पात कायम रहा।
खेल मैदान में लगी दर्जनों विभिन्न सामान की दुकानों से ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और आइस्क्रीम, जलेबी आदि का स्वाद लेते हुए चरखी का लुप्त उठाया। मेला समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह रावत ने उपस्थित जनता का आभार व्यक्त करते हुये विजयी टीम लंगूरी को बधाई दी। उमेश चंद्र, सतीश चंद्र, शंभु प्रसाद, ओम प्रकाश, राकेश, नीरज तथा आशीष तिवारी आदि ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाने में अनदेखी नही करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें