फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व गौरव

Tue, 15 Dec 2015 09:50 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी हिंसरियाखाल का गौरव उमरियाल राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। गौरव ने उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थों व अशुद्ध जल को शुद्ध बनाए जाने का मॉडल तैयार किया है।  इसी मॉडल को राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीएन डोभाल ने गौरव व शिक्षक नरेंद्र तिवाड़ी को पुरस्कृत भी किया।  
विज्ञापन


जीआईसी हिंसरियालखाल में गौरव उमरियाल कक्षा सात का छात्र है। उसने उत्तराखंड के खाद्य पदार्थों में समाहित पोषक तत्वों को दर्शाया गया है। साथ ही पहाड़ के दूरस्थ गांवों की गरीब जनता को न्यूनतम खर्चे में जल शोधन की विधि पर मॉडल तैयार किया और 6 से 9 दिसंबर को राज्य विज्ञान महोत्सव देहरादून में प्रदर्शित किया था। इसमें गौरव के मॉडल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। शिक्षक नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि गौरव द्वारा तैयार मॉडल को राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र गौड़ व बीईओ एसएस बिष्ट ने गौरव व विद्यालय को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें