फोटो
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के चमेठा गांव निवासी गौरव कुलाश्री ने देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) में आयोजित दो माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा किया। उन्होंने ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीएसडीपी) के तहत नेचर कंजर्वेशन कम इको टूरिज्म गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह कार्यक्रम 23 अगस्त से 19 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गौरव ने वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, प्रकृति व्याख्या, जिम्मेदार पर्यटन और इको टूरिज्म से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल की। वह अपने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों के माध्यम से युवाओं को प्रकृति से जुड़ने और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। संवाद