फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आपूर्ति निरीक्षक की निगरानी में निर्धारित स्थलों पर बंटे गैस सिलिंडर

Wed, 15 Apr 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर एसडीएम ने दिए थे व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

लैंसडौन। गढ़वाल मंडल विकास निगम की इंडेन गैस एजेंसी ने रसोई गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए बुधवार को नगर के निर्धारित स्थानों पर गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए। गैस सिलिंडर मिलने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है।
एसडीएम शालिनी मौर्य ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला ने उपभोक्ताओं की इस समस्या को बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी जिस पर बुधवार को ही आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक कर्णवाल की निगरानी में नगर के प्रमुख स्थल गुरुद्वारे के समीप, गांधीचौक स्थित प्वाइंट, दोपहिया वाहन पार्किंग के पास, सदर बाजार के प्रथम प्वाइंट पर, मध्य बाजार स्थित प्वाइंट, लोअर बाजार स्थित प्वाइंटों पर लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। गैस सिलिंडर मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक जगदंबा खंतवाल ने बताया कि गैस एजेंसी की ओर से मार्च तक डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नंबरों वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उधर, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक कर्णवाल ने बताया कि गैस वितरण के लिए वार्ड वाइज गैस वितरण व्यवस्था के लिए रोस्टर बनाया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को वार्ड के निर्धारित स्थलों पर आसानी से गैस सिलिंडर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें