फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन बंद रहेगी गढ़वाल एक्सप्रेस

Sun, 27 Dec 2015 08:58 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सर्दी के सीजन में गढ़वाल एक्सप्रेस के यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे विभाग इस सीजन में गढ़वाल एक्सप्रेस को सप्ताह में केवल दो दिन बंद रखेगा। गत वर्षों तक रेलवे विभाग एनसीआर में घने कोहरे के कारण गढ़वाल एक्सप्रेस को पूरे डेढ़ महीने बंद रखता था। इस बार मसूरी एक्सप्रेस के भी सप्ताह में एक दिन बंद होने की खबरें हैं। रेलवे की वेबसाइट पर उन दिनों की बुकिंग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

गढ़वाल के रेल यात्रियों को रेल मंत्रालय ने इस बार काफी राहत दी है। गत वर्षों की भांति करीब डेढ़ महीने के लिए बंद की जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस इस सर्दियों में चलती रहेगी। आठ जनवरी के बाद सप्ताह में केवल दो दिन सोमवार और शुक्रवार को इसे बंद रखा गया है। यही नहीं जनवरी दूसरे सप्ताह से हर बुधवार को मसूरी एक्सप्रेस भी बंद रहेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट को देखकर रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार विभाग की ओर से अधिकृत सूचना नहीं मिली है। वे आईआरसीटीसी की बुकिंग देखकर यात्रियों की सुविधा के लिए यह जानकारी दे रहे हैं। गत वर्षों तक गढ़वाल एक्सप्रेस की बुकिंग 30 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए रोक दी जाती थी।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व डीआईजी जयेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल एक्सप्रेस के संचालन को सर्दियों में डेढ़ महीने तक रोकने का भाजपा और कई संगठनों की ओर से विरोध जताया गया था। कोहरे के नाम पर कोटद्वार की एकमात्र दिन की सेवा को बंद करने से होने वाली दिक्कतों को गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी को बताया गया था। उनके प्रयासों से इस बार नई व्यवस्था हुई है। जो कोटद्वार समेत पूरे गढ़वाल के यात्रियों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन


इस बार गढ़वाल एक्सप्रेस के सर्दियों में बंद होने के कोई आदेश नहीं मिले हैं। आईआरसीटी वेबसाइट के अनुसार सप्ताह में दो दिन सेवा का संचालन बंद रह सकता है। यह व्यवस्था आठ जनवरी के बाद से की गई है।
विज्ञापन

-एसके पांडे, स्टेशन अधीक्षक, कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें