फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने किया पीजी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

Mon, 27 Jun 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि ने पीजी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही प्रवेश प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। गढ़वाल विवि प्रशासन ने एक से चार जून तक चार केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई थी।
विज्ञापन


62 विषयों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 5357 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा उप समन्वयक डा. वाईएस फरस्वाण ने कहा कि 34 विषयों में स्वीकृत सीटों से कम अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी है। जबकि विज्ञान वर्ग के जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित विषय के लिए सर्वाधिक छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।

एमएससी इन एक्वाटिक बायो डायवर्सिटी व पीजी डिप्लोमा इन कंपनी एडमिस्ट्रे्शन के लिए एक भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। गढ़वाल विवि प्रशासन का कहना है कि पीजी कक्षाओं में जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


जंतु विज्ञान के लिए सबसे अधिक मारामारी
गढ़वाल विवि में जंतु विज्ञान की पीजी कक्षा के लिए सबसे अधिक मारामारी है। विवि मे जंतु विज्ञान की 100 सीटों के लिए 687 छात्रों ने परीक्षा दी है। जबकि वनस्पति विज्ञान की 100 सीटों के लिए 596 व रसायन विज्ञान की 130 सीटों के लिए 516, भौतिक विज्ञान की 100 सीटों के लिए 381 व गणित की 155 सीटों के लिए 341 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें