फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिद्धबली रॉयल को हरा गढ़वाल टाइगर्स बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के महादेव क्रिकेट ग्राउंड सत्तीचौड़ में चल रही तीलू रौतेली मातृ शक्ति क्रिकेट लीग सीजन-2 गढ़वाल टाइगर्स ने जीत ली है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने सिद्धबली रॉयल को हराया। ड्रॉ रहने पर सुपर ओवर से मैच का निर्णय हुआ। सिद्धबली रॉयल की कप्तान डॉली चुनी गई प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला गढ़वाल टाइगर्स और सिद्धबली रॉयल की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धबली रॉयल की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में पांच पांच विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछे करने उतरी गढ़वाल टाइगर्स ने पांच विकेट खोकर 62 रन ही बना पाई। ड्रॉ होने पर मैच का निर्णय सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वाल टाइगर्स ने नौ रन बनाए। इसके जवाब में सिद्धबली रॉयल सुपर ओवर में 8 रन ही बना पाई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विजेता टीम और तीलू रौतेली विचार मंच की अध्यक्ष बीना रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को नगद धनराशि और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक प्रेम सिंह नेगी, जयवीर सिंह रावत, शिवानंद लखेडा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के प्रभारी पद्मेंद्र सिंह बिष्ट, टीसीजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीना घिल्डियाल, तीलू रौतेली विचार मंच के सचिव भरत सिंह रावत, सह सचिव श्रुति रावत, महिला पतंजलि योग समिति की कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें