आंदोलनकारियों पर किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग के लिए गणेश भट्ट का अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि दो दिनों के भीतर सरकार ने वार्ता नहीं की तो बड़ा कदम उठाया जाएगा। मंगलवार को संजय बलूनी, महंत सुखदेव पुरी, संजय चौहान, मातबर सिंह रावत, कुंवर सिंह लिंगवाल, प्रदीप चौहान आदि धरने पर शामिल रहे।