फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: क्रिकेट में गंभीर, क्रॉस कंट्री में अर्जुन हाउस ने बाजी मारी

Fri, 17 Oct 2025 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान की ओर से आयोजित शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाल, क्रिकेट, वॉलीबाल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन का आयोजन किया गया। विभिन्न हाउस के खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में गोपाल हाउस चैंपियन रहा। गंभीर हाउस दूसरे और अर्जुन हाउस तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल बालक वर्ग में अर्जुन हाउस और बालिका वर्ग में गंभीर हाउस ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। क्रिकेट में गंभीर हाउस विजेता, गोपाल हाउस उपविजेता रहा। क्राॅस कंट्री में प्रफुल हाउस प्रथम, अर्जुन हाउस द्वितीय और गोपाल हाउस तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अर्जुन हाउस चैंपियन रही। बैडमिंटन बालिका युगल वर्ग में अर्जुन हाउस ने प्रथम, प्रफुल हाउस ने द्वितीय और गोपाल हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के डबल में गोपाल हाउस प्रथम, अर्जुन दूसरा और प्रफुल हाउस तीसरा रहा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक बीएस रावत, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस गुसाईं, प्राचार्य डॉ. अश्वनि शर्मा, नरेश थपलियाल, अंकित कुकरेती, गुरुदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें