फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दो दिन में एक बार पेयजल आपूर्ति होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल पंपिंग पेयजल योजना से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर लोगों में जल संस्थान के खिलाफ रोष व्याप्त है। विभाग की ओर से क्षेत्र में दो दिन में एक बार पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिस कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीरोंखाल पंपिंग पेयजल योजना से बीरोंखाल बाजार सहित ब्लॉक मुख्यालय तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दो दिन में एक बार पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोग एक सप्ताह से विभाग के अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बीरोंखाल के नागरिक मुकेश पोखरियाल, गिरीश रावत, यशपाल गोर्ला सहित अन्य स्थानीय व्यापारियों ने जलसंस्थान पर क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दो दिन में एक बार पानी देने के नियम पर सवाल उठाए। कहा कि लोग पानी का बिल समय पर भर रहे हैं, ऐसे में उन्हें प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन

आसपास के तीन किलोमीटर तक पेयजल का कोई स्रोत नहीं होने के कारण लोग जलसंस्थान के पानी पर निर्भर हैं। उन्होंने जल संस्थान स्यूंसी से शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तकनीकी खामी व बिजली सही से नहीं आने के कारण पेयजल टैंक नहीं भर पा रहे थे। इसलिए पेयजल आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही थी। इस कमी को दूर कर दिया गया है, शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- सौरभ पांडे, अवर अभियंता जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें