फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 45 प्लस के लोगों को लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कोटद्वार क्षेत्र के पांचों टीकाकरण केंद्रों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा दी है। हालांकि, 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को टीके के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

कोटद्वार में राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार, जीआईसी कुंभीचौड़, जीआईसी घमंडपुर, जीजीआईसी कलालघाटी और जीआईसी सुखरो में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं जीआईसी कण्वघाटी में 18-44 आयु वर्ग के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। 10 जुलाई से कोटद्वार में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने पर बेस अस्पताल को छोड़कर शेष चार केंद्रों पर टीकाकरण रुका हुआ था। बेस अस्पताल में दो दिन पहले वैक्सीन पहुंची है। शेष टीकाकरण केंद्रों में शुक्रवार सुबह से टीकाकरण का कार्य शुरू होगा। अन्य केंद्रों में वैक्सीन नहीं लगने के कारण बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सामाजिक दूरी का पालन कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
उधर, दुगड्डा ब्लाक के कोरोना नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि 45 प्लस लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। शुक्रवार से सभी केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। लेकिन, 18-44 आयु के लोगों के टीके समाप्त होने के कारण अगला स्टॉक आने तक टीकाकरण रुका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें