स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के अधीन हिमालयन हॉस्पिटल व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कोटद्वार बदरीनाथ मार्ग स्थित मैठाणी मेडिकल सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर दो बजे तक चलेगा।
शिविर में पंजीकरण, स्वास्थ्य परामर्श सहित ब्लड प्रेशर, ईसीजी की जांच निशुल्क की जाएंगी। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग रावत रोगियों का परीक्षण करेंगे। रजिस्ट्रेशन मौके पर ही किए जाएंगे। हिमालयन अस्पताल अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर गढ़वाल के कई जनपदों में शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करता आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित शिविर में जौलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग रावत मरीजों का परीक्षण करेंगे।
कोटद्वार में इससे पूर्व हिमालयन अस्पताल की ओर से चार शिविरों का आयोजन किया जा चुका हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना परीक्षण कराया। एसआरएचयू के मीडिया और पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डॉ. रोमिल भट्टकोटि ने कहा कि जनता की मांग को देखते हुए ही कोटद्वार में रविवार को फिर से निशुल्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर की तिथि-31 जुलाई, (रविवार)
समय-11:00 से 2:00 बजे।
स्थान-मैठाणी मेडिकल स्टोर बदरीनाथ मार्ग कोटद्वार