फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ठगी पीड़ितों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने अपनी मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत रविवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील में ज्ञापन सौंप वादा पूरा न करने पर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।
विज्ञापन




ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारी और सदस्य रविवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालकर वह मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में संसद में बर्ड्स एक्ट बनाकर कंपनियों एवं सोसाइटी में डूबी हुई जमा राशि दिलाने का कानूनी अधिकार दिया गया था। लेकिन अभी तक किसी ने पीड़ितों से न तो आवेदन लिए और न ही उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलाई। अनदेखी से तमाम पीड़ित आत्महत्या कर चुके हैं। एक सितंबर से पीड़ित देश भर में धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जुलूस प्रदर्शन करने वालों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चंद्र बड़वाल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, गजे सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, कल्पना रावत, कल्ना मंझेड़ा, विजय लक्ष्मी भारती, छोटे सिंह, आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें