फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीलू रौतेली चौक पर हुड़दंग करने वाले चारों युवक गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2026 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तीलू रौतेली चौक पर हुड़दंग व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले के आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि तीन मार्च की रात में कोटद्वार के तीलू रौतेली चौक पर कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद व मारपीट में तब्दील हो गई थी। युवक बीच सड़क पर हंगामे करने लगे थे। सार्वजनिक स्थल पर हुए घटनाक्रम से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वायरल वीडियो व स्थानीय इनपुट लेने के साथ ही जांच के आधार पर घटना में शामिल चार युवकों की पहचान की गई थी। इनमें कौड़िया पुल कोटद्वार निवासी प्रमेंद्र, काशी, मोहित एवं केशव के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें