फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज

Mon, 04 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के सिगड्डी सिडकुल क्षेत्र के समीप एक लॉज से संदिग्ध हालात में गिरफ्तार तीन युवकों और एक महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला समेत चारों को सोमवार को यहां कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत मंजूर कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोटद्वार क्षेत्र के तीन युवकों के साथ एक महिला को श्रीरामपुर और सिगड्डी क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर सिडकुल के पास के एक लॉज से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। चारों की ओर से उनके अधिवक्ता ने सोमवार को एसीजेएस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। इसमें चारों को झूठा फंसाने की बात कहीं गई। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने चारों का जमानत प्रार्थना पत्र मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें