फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चार छात्र हुए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के चार छात्रों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। प्रधानाचार्य ने चारों छात्रों को शाबाशी दी। विद्यालय के प्रवक्ता एवं मार्गदर्शक डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के कक्षा छह के छात्र सिद्धांत व स्पर्श एवं कक्षा नौ के छात्र सुमित व अरमान ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र अब विभिन्न प्रतियोगी एवं छात्रवृत्ति परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने उपलब्धि पाने वाले चारों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है और आने वाले समय में अन्य छात्र भी इससे प्रेरणा लेकर राज्य में सफलता का परचम फहराएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें