कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने वार्ड नंबर 30 नंदपुर-मवाकोट के ग्राम कोटला में 800 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
शिलान्यास के अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत जोशी ने सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कराने और शिलान्यास करने पर विधायक का आभार जताया। कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का समाधान हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, कमली राणा, अनिल रावत, शशिबाला केष्टवाल, मनमोहन सिंह, अनुज मौर्य, राजेंद्र खैरवाल, मनमोहन काला मौजूद रहे। संवाद