कोटद्वार देवी रोड पर स्टेट बैंक के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : KOTDWAR
सतपुली में सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग पटरी से उतरी हुई नजर आई। भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच और एटीएम के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन के अलावा मुख्य बाजार में खासी भीड़ देखने को मिली। त्योहार का सीजन होने के कारण दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। व्यापारियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। यह उस कस्बे का हाल है जहां के द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल में सोलह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।