फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के लिए किया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार। नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत के समर्थन में शुक्रवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कई वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया।

कोटद्वार से लेकर भाबर तक के वार्डों में उन्होंने कई जगह नुकड्ड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान की अपील भी की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के विकास कार्यों से जनता के बीच भाजपा की स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है।
विज्ञापन

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए डबल इंजन की सरकार ने समाज के वंचित वर्ग तक पहुंच बनाई है। यही वजह है कि चुनाव दर चुनाव, जनता भाजपा पर विश्वास जताने के साथ ही पार्टी को बहुमत से जीत दिला रही है। कोटद्वार से पार्टी ने शैलेन्द्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया है। वह पूर्व में ब्लॉक प्रमुख और विधायक भी रहे हैं।
विज्ञापन




इस दौरान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल, ऋषि कंडवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सुमन कोटनाला, राजगौरव नौटियाल, उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें