वन एवं पर्यावरण मंत्री व जिले के कोविड प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार शाम को बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल भी पूछा। साथ ही बेस अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
शुक्रवार शाम को मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बेस अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदित्य कुमार तिवारी को स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए संविदा में कर्मचारियों की तैनाती करने और ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. पंकज नेगी, डॉ. डीके त्रिपाठी, राजगौरव नौटियाल, अमित भारद्वाज, सुरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।