फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल टूर्नामेंट : रुड़की ने वीरपुर को 2-0 से हराया

Sat, 23 May 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन के डायस स्टेडियम में अंडर-17 जूनियर गर्ल्स फुटबाल टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के डायस स्टेडियम में सेंट्रल कमांड आर्मी पब्लिक स्कूल अंडर-17 जूनियर गर्ल्स इंटर क्लस्टर-7 फुटबाल टूर्नामेंट 2026-27 का आगाज हो गया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, परिवार कल्याण संगठन की चेयरपर्सन रेखा नेगी ने संयुक्त रूप से किया। ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने छात्राओं को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन मैच आर्मी पब्लिक स्कूल रुड़की एवं आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर के मध्य हुआ। रुड़की ने वीरपुर को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल टूर्नामेंट आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, रुड़की एवं लैंसडौन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। यह प्रतियोगिता लीग आधार पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें