कोटद्वार। मोटाढाक स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल अंतर विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट के 13वें सीजन में रविवार को दूसरे दिन पहले चरण के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के मुकाबलों में कॉन्वेंट ने राइजिंग सन को 3-0 से हराया। वहीं, एमकेवीएन ने स्कॉलर्स को 3-0 से शिकस्त दी। बलूनी ने एसजीआरआर को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। डीएवी की टीम ने एनपीएस को 4-0 से करारी मात दी, जबकि हैप्पी होम ने टीसीजी को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद