बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत 50वीं दीवांचल शील्ड फुटबाल प्रतियोगिता डुमैला मल्ला स्थित खेल मैदान में 10 जनवरी से शुरू होगी। कमेटी के प्रवक्ता गिरीश रावत ने बताया कि प्रतियोगिता शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 21,000 की धनराशि व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। संवाद