फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर लैंसडौन के फुटबाल कोच अरुण नेगी की विशेष उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को बालासौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित समारोह में में जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत और सचिव सुनील रावत ने फुटबाल कोच अरुण नेगी को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कहा गया कि अरुण नेगी एक कुशल राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ ही अच्छे कोच के रूप में भी जाने जाते हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने एनआईएस फुटबाल डिप्लोमा, वर्ष 2017 में फीफा डी लाइसेंस कोचिंग सार्टिफिकेट और वर्ष 2019 में फीफा सी लाइसेंस कोचिंग सार्टिफिकेट पास किया है। उनके कुशल नेतृत्व में गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर लैंसडौन ने कई राज्यीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ रावत, गोपाल जसोला, हरीश वर्मा, मनीष भट्ट, कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन भंडारी, प्रमोद गुसाईं, ऋतिक नेगी, पुष्पेंद्र नेगी हीरा सिंह भंडारी, अतुल भट्ट, तरूण गौड़ आदि मौजूद रहे।