फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा को लेकर छापेमारी, 12 सैंपल भरे

Sat, 22 Oct 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में एक दुकान में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करते खाद्य निरीक्षक। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत छापेमारी शुरू हो गई है। प्रशासन के कड़े आदेश पर अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत के नेतृत्व में पौड़ी के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापे मारकर संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट के निर्देश पर एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आपूर्तिकर्ता राजमार्ग कोटद्वार के कौड़िया चौक पर तैनात कर दिया गया है। वाहनों की गहन चेकिंग में वहां पर मावे का एक सैंपल लिया गया।       

पौड़ी में भी मिठाई, मसाले, बेसन, दुग्ध पदार्थ, पनीर व घी आदि के दस सैंपल लिए गए। रावत ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला रुद्रपुर व ऊधमसिंहनगर भेजा जा रहा है। जांच में फेल होने वाले सैंपल के प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिले में अब तक 12 सैंपल एकत्र कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, बलवंत चौहान व नायब तहसीलदार सोबन सिंह शामिल हैं। त्योहारों के मद्देनजर पौड़ी के अलावा पाबौ, खिर्सू, व चौबट्टा बाजारों में भी छापेमारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें