रुड़की में कुट्टू का आटा खाकर सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के बाद कोटद्वार का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र की कई दुकानों पर जाकर कुट्टू के आटे की जांच की और सैंपल जांच के लिए भेजे।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कोटद्वार कर्मचारियों को लेकर नगर निगम क्षेत्र की कई परचून की दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन रोड, झंडाचौक, देवी रोड आदि क्षेत्रों की दुकानों पर कुट्टू के आटे की जांच की। कई दुकानों में आटे की गुणवत्ता ठीक नहीं पाए जाने पर सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अनिल मिश्रा ने बताया कि कुछ परचून की दुकानों में कुट्टू के आटे की गुुणवत्ता में कमी पाई गई है। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।