फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पांच वाहन सीज, लाइसेंस निरस्तीकरण की भी संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार। पुलिस ने नशा कर वाहन चलाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच वाहनों को सीज किया और वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की।
विज्ञापन


एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह आकस्मिक अभियान चलाया। सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने नशा कर वाहन चलाने वालों और निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने वालों को दबोचा। एल्कोमीटर से नशा का सेवन किए जाने और स्पीडोमीटर से तीव्र गति की पुष्टि होने पर पुलिस ने हाथोंहाथ पांच वाहनों को सीज कर दिया। वहीं, इन वाहनों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि तीन कार्रवाई यातायात पुलिस और दो कार्रवाई सिविल पुलिस द्वारा की गईं। उन्होंने सघन चेकिंग अभियान जारी रहने की बात कही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें