फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अनुकरणीय सेवाएं देने पर पांच रोडवेज चालकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोडवेज डिपो में बेहतर बस संचालन के साथ अनुकरणीय सेवाएं देने के लिए पांच चालकों को सम्मानित किया गया। एआरएम ने चालकों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए, तो साथी चालकों ने उन पर फूल बरसाए। दो महीनों में बेहतर बस संचालन, लोड फैक्टर में सुधार, चालक-परिचालक एवं स्टाफ की नियमितता समेत अन्य व्यवस्थाओं के चलते रोडवेज डिपो की रैंक में बदलाव आया है। 31 जनवरी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बहरहाल बेहतर बस संचालन के साथ लोड फैक्टर में सुधार और अच्छी आय अर्जित करने समेत विभिन्न मानकों की परख कर रोडवेज डिपो प्रशासन ने पांच चालकों का चयन किया था। एआरएम अनुराग पुरोहित ने मैदानी क्षेत्र में चलने वाले चालकों दीपक कुमार, हरपाल सिंह, पर्वतीय क्षेत्र में चलने वाले चालक मदन सिंह रावत, रविंद्र सिंह और बीते 18 वर्षों से निर्बाध ड्यूटी पर मौजूद रहने वाले चालक प्रमोद डोबरियाल को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल अन्य चालकों एवं परिचालकों ने फूल बरसाकर सम्मान पाने वाले चालकों को बधाई दी और प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कई रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें