हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
राजकीय चिकित्सालय सतपुली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि सभी पांचों कर्मचारियों को हंस अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। अस्पताल को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है। नियमित तौर पर आने जाने वालों के तापमान की जांच की जा रही है। हंस अस्पताल के डॉ. एचएस मिन्हास ने बताया कि सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। किसी भी पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। संभवतया किसी मरीज से ही यहां स्टाफ में संक्रमण फैला हो। सभी पॉजिटिव पाए गए स्टाफ में किसी भी प्रकार के कोई बाहरी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।