फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार से कौशांबी के लिए पांच बसें हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो से कौशांबी (दिल्ली) के लिए बुधवार सुबह 5:30 बजे से दिन में 12:00 बजे तक दस में से पांच बसें सवारियां लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। पहले दिन सवारियां न मिलने के कारण पांच बस सेवाएं स्थगित करनी पड़ीं। सुबह साढ़े पांच बजे पहली बस तीन सवारियों को लेकर कौशांबी के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक टीकाराम आदित्य ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तीन सवारियां में ही बस को दिल्ली रूट पर रवाना किया गया। साढ़े सात बजे 20 सवारियां, साढ़े नौ बजे 15, ग्यारह बजे 14 और बारह बजे की बस में 28 सवारियां दिल्ली (कौशांबी) के लिए रवाना की गईं। इससे पहले सभी बसों को धुलाई और सैनिटाइज कर डिपो में लगवाया गया था। हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। किसी भी सवारी का तापमान अधिक नहीं पाया गया। त्रिपालीसैंण, श्रीनगर और बीरोंखाल के लिए भी दिल्ली बार्डर के कौशांबी से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार से अनुमति मिलते ही बसों को आईएसबीटी और आनंद विहार तक के लिए बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों से यूपी बार्डर के कौशांबी तक 255 रुपये किराया लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें