फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: घर में घुसकर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जमीन के विवाद के चलते एक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।आमपड़ाव निवासी सलीम हुसैन ने लकड़ी पड़ाव निवासी सलाउद्दीन, एहसान, इकराम, इरफान, इनाम एवं साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। उनका आरोप था कि सभी लोगों ने एकजुट होकर जमीन पर कब्जा करने की नीयत से 17 अगस्त की सुबह घर में घुसकर पाइपों और डंडों से हमला किया था। पुलिस को बताया गया था कि ताबड़तोड़ हमले में आमपड़ाव निवासी शुजाउद्दीन मंसूरी (58), उनके छोटे भाई सलीम मंसूरी (52) और लकड़ी पड़ाव निवासी मोबीना घायल हो गई थीं। उन्हें बेस अस्पताल में उपचार दिलाया गया था। कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हमला करने वाले पांचों आरोपियों लकड़ी पड़ाव निवासी सलाउद्दीन, एहसान, इकराम, इरफान और इनाम को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें