फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट रहना है तो करें यह योग

Mon, 09 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पंतजलि योग समिति कोटद्वार द्वारा निंबूचौड़ स्थित विद्यापीठ हाईस्कूल में सात दिवसीय विशेष योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को मोटापा, रक्तचाप, मधुमेह, कमर दर्द, सर्वाइकल व जोड़ों के दर्द के लिए प्राणायाम व योगासनों का अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


शिविर के पांचवें दिन समिति साधकों को निशुल्क वैद्यकीय परामर्श भी दिया गया। संायकालीन योग शिविर में योग शिक्षक नीरज नेगी ने योग साधकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए योग सबसे बेहतर माध्यम है। शिविर में लक्ष्मी रावत, शोभा रावत, बीना नेगी, कौशल्या और रजनी आदि रहे।

वहीं, सोमवार को पतंजलि के पांचों संगठनों की जिला कार्यकारिणी की बैठक उमेशनगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अमित सजवाण ने 21 जून के विश्व योग दिवस में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


संगठन में कुछ परिवर्तन भी किए गए। इसमें विकास देवरानी को जिला प्रभारी युवा भारत, रजनी अग्रवाल को महिला जिला संगठन मंत्री, लक्ष्मी नेगी को महिला तहसील प्रभारी लक्ष्मी नेगी और आरती खंतवाल को महामंत्री बनाया गया। महिपाल सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें