फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश को प्रगति पथ ले जाने में पंडित नेहरू का अहम योगदान’

विज्ञापन
कोटद्वार में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्ह? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। कांग्रेसियों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम नेगी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कई अहम कार्य किए। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, दर्शनी रावत, नगर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राजेंद्र डोभाल, कुलदीप पंवार, हरिओम भट्ट, लखवीर चौहान, आशा रावत, नवीन सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, प्रवीन रावत, साद हसन, खुशीलाल, अमित चमोली उपस्थित रहे। उधर, पौड़ी में कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नगराध्यक्ष विनोद बिष्ट, अनूप कंडारी, विनोद नेगी, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी, पूर्व प्रदेश सचिव मोहित सिंह, महेश ढाौंडियाल सिंह, नीलम रावत, विजयदर्शन बिष्ट आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वहीं, कोटद्वार में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने आधुनिक भारत के विकास की नींव रखकर देश को विकासशील देशों की श्रृंखला में खड़ा किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुुंतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, हर्षिता, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, विजय रावत, महावीर सिंह रावत, अमितराज सिंह, जतिेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता जसबीर राणा, दीपेंद्र भंडारी, प्रवेश रावत, बृजेंद्र नेगी, राकेश शर्मा, विक्रम राणा, सौरभ पांडेय, अंकुर भंडारी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें