फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के फेरे लेकर सबसे पहले पौधा रोपा

विज्ञापन
रिखणीखाल ब्लाक के डबराड़ गांव में समलौंण पौधा रोपते वर वधू। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
रिखणीखाल ब्लॉक स्थित डबराड़ गांव में वर वधू ने शादी के सात फेरे लेने के बाद सबसे पहले पौधा रोपा। इसके बाद दुल्हन विदा हुई। दीपा पुत्री स्व. कृष्ण सिंह और यतेंद्र की शादी बुधवार को होनी तय थी। वर पक्ष 12 बराती लेकर मंदिर पहुंचा। ढौंटियाल महादेव मंदिर परिसर सादगी के साथ विवाह समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद वर वधू ने विवाह को यादगार बनाने के लिए बेल का एक समलौण पौधा भी परिसर में रोपा। समाजसेवी विजय जुयाल, विमल थपलियाल, धनपाल सिंह रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी रावत इस पुनीत कार्य के साक्षी बने। क्षेत्र पंचयत सदस्य लक्ष्मी रावत ने कहा कि समलौण पौधा जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ जैसे सभी शुभ दिनों को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण को हराभरा बनाने का संकल्प भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें