फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जयंती पर प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को किया याद

Mon, 16 Mar 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सेना में उनके योगदान, अदम्य साहस, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा को याद किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि जनरल बिपिन रावत भारतीय सेना के उन महान सैनिकों में से थे, जिन्होंने अपने नेतृत्व, साहस और दूरदर्शिता से देश की रक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, हेमचंद पवांर, चंद्रमोहन सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी, राजीव कपूर, अनिल वर्मा, मदन सिंह नेगी, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें