शुक्रवार को पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर डोभ श्रीकोट गांव के ऊपरी हिस्से में स्थित सैकड़ों हेक्टेअर जंगल आग की चपेट में आया गया। पहाड़ों में गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगल आग की भेंट चढ़ने लगे हैं।
शुक्रवार को मुख्यालय से सटे पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर डोभ श्रीकोट गांव के ऊपरी हिस्से में स्थित जंगल में दिन में अचानक आग लग गई। इससे सैकड़ों हेक्टेयर वन भूमि आग की चपेट में आ याग। पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैला हुआ है। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि सिविल एवं सोयम वन प्रभाग की टीम आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। आग को बुझाया जा रहा है।