फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छावनी परिषद के जंगल में लगी आग, छह घंटे में पाया काबू

Sun, 17 May 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी परिषद के पठानकोट क्षेत्र के जंगल में शनिवार शाम आग लग गई। तेजी से फैली आग से बड़े पेड़ तो बच गए लेकिन हजारों की संख्या में पौधे और छोटे पेड़ जलकर नष्ट हो गए। वन दारोगा बीरबल सिंह ने बताया कि शनिवार को देर शाम पठानकोट का वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया था। आग काफी तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने हजारों छोटी पौध को लील लिया। कई छोटे पेड़ भी वनाग्नि की भेंट चढ़ गए। हालांकि बड़े पेड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वनाग्नि की सूचना मिलने पर छावनी परिषद के वनकर्मियों व सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में ताकत झोंकी। छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया है कि वनाग्नि से 2 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें