10480.46 लाख रुपये के बजट से पीएमजीएसवाई से बनेंगी 11 सड़कें
सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल और पोखड़ा में 10480.49 लाख रुपये के बजट से 11 सड़कों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोनिवि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई (स्टेज-4) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा क्षेत्र के चार विकासखंडों में 10480 लाख रुपये के बजट से 11 सड़कों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति दी गई है। विकासखंड पाबौ में 11 किलोमीटर लंबे झंगरबो-सिंवाल-पाली गांव मोटर मार्ग के लिए 2037.84 लाख रुपये, विकासखंड एकेश्वर में 6 किलोमीटर लंबे पिलखेरा-सगोडा मोटर मार्ग के लिए 936.34 लाख रुपये, 5.375 किलोमीटर लंबे रिठाखाल-कुलासू मोटर मार्ग के लिए 829.66 लाख रुपये, 4 किलोमीटर लंबे भंडारीगांव-मौंदाड़ी-परयान मोटर मार्ग के लिए 629.33 लाख रुपये के बजट को वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत 3.91 किलोमीटर लंबे मैठाणाघाट-खिटौटिया मोटर मार्ग के लिए 609.65 लाख रुपये, 4.70 किलोमीटर रसियामहादेव-नागणी मोटर मार्ग के लिए 735.00 लाख रुपये, 2.63 किलोमीटर लंबे खलधार-ठंगा मार्ग के लिए 433.47 लाख रुपये, 5.26 किलोमीटर लंबाई के घनियाखाला-बडियाना मोटर मार्ग के लिए 883.49 लाख रुपये और विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत 3.825 किलोमीटर लंबे धर्मपुर-डबरा मोटर मार्ग के लिए 618. 52 लाख रुपये, 10.55 किलोमीटर लंबाई के बडोलीगांव-बडेथ-शल्ड-कटीगांव मोटर के लिए 1708.54 लाख रुपये और 6.90 किलोमीटर लंबे कमलपुर-नौला-खेड़गांव मोटर मार्ग के लिए 1058.65 लाख रुपये के बजट को वित्तीय स्वीकृति दी गई है।