आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम
कोटद्वार। आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
डीएम पौड़ी के निर्देश पर जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल अधिकारों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में राकेश चंद्रा, कपिल रतूड़ी, अभिषेक नेगी, शकुंतला नयाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संदीप बिष्ट ने छात्राओं को कानूनों, सुरक्षा सेवाओं एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित एवं शिक्षित भविष्य ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है।