फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रेंज अधिकारी ने खननकारी पर लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज की क्षेत्राधिकारी शीतल कुमारी वैद्य ने एक खननकारी पर फोन पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेंजर शीतल कुमारी वैद्य की ओर से बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर में रेंजर ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम को वह अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गश्त पर थी। गश्त के दौरान तल्ला मोटाढांक में आरक्षित वन सीमा पर एक दो पहिया वाहन में सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। कौड़िया से अपने कार्यालय लौटते वक्त रात 11 बजे के करीब उनके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन पर उसने अपना नाम बृजमोहन कबटियाल बताया और धमकाते हुए कहा कि वह उनके भंडारण में क्या करने गई थी, जिस पर उन्होंने बताया कि वह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त पर गई थी। खननकारी कहने लगा कि आप मुझे ज्यादा परेशान कर रही हैं, जो आपके हक में ठीक नहीं है। विरोध करने पर आरोपी ने फोन पर गाली गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रेंजर ने कहा कि आरोपी व्यक्ति खनन माफिया है और उसके खिलाफ कोटद्वार रेंज कार्यालय में अवैध खनन और वन अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी गत 7 अप्रैल 2019 को तत्कालीन रेंजर और उनके अधीनस्थों के साथ भी मारपीट कर चुका है, जिसमें आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा भी पंजीकृत है। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बृजमोहन कबटियाल के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें