जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित होने वाले कृषक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की है। विकास भवन सभागार में आयोजित कृषक महोत्सव रबी 2016 की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि 2 से नौ अक्टूबर तक आयोजित इस महोत्सव में किसानों को खेती के प्रति प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि काश्तकारों को फसल बीमा, समाज कल्याण विभाग की योजना, ऋण, सहकारिता आदि कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डा. देवेेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस महोत्सव के तहत जिले के 15 विकास खंडों की 118 न्याय पंचायतों में 18 कृषक रथों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए टीम लीडरों के साथ ही पंचायत प्रभारियों का चयन किया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, डा. अंशुमान सिंह, नरेंद्र सिंह, पितांबर दत्त, रतन सिंह रावल व अवधेश कुमार आदि शामिल थे।