फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

Mon, 01 Jun 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-35 स्थित त्रिलोकपुर में एक बरातघर से निकलने वाले गंदे पानी और अपशिष्ट को सिंचाई गूल में डाले जाने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र के काश्तकारों में नाराजगी है। किसानों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर संबंधित बरातघर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। काश्तकारों का आरोप है कि त्रिलोकपुर में संचालित एक बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट लगातार सिंचाई गूल में छोड़ा जा रहा है। इससे दूषित पानी खेतों तक पहुंच रहा है जिसके कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कृषि कार्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि बरातघर के आसपास रहने वाले परिवार भी अपशिष्ट से उठने वाली दुर्गंध से परेशान हैं। क्षेत्र में गंदगी बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गूल में गंदा पानी और अपशिष्ट डालने पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित बरातघर संचालक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश धूलिया, विक्रम सिंह, स्वरूप सिंह नेगी, दीपक रावत, जगमोहन राणा और रामचंद्र सिंह समेत अन्य काश्तकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें