फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 30 तक गांवों में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री का काम

Tue, 24 Nov 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार तहसील क्षेत्र की 22 न्याय पंचायतों में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 30 नवंबर तक किसानों का पंजीकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए राजस्व, कृषि, उद्यान, विकास, पंचायत राज और नगर निगम के कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 23 से 28 नवंबर तक अलग-अलग विभागों के कर्मचारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार कैंपों में मौजूद रहेंगे। सुखरो, मोटाढाक, हल्दूखाता, सनेह, उमथगांव, कांडाखाल, सिराईं, उतिच्छा, पठूर अकरा, सिमलना और डाबर सहित 22 न्याय पंचायतों में पंजीकरण किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अभियान का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार अभियान की नियमित समीक्षा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें