रामगंगा बांध क्षेत्र में पानी के टैंक में गिर जाने से एक बाघ की मौत हो गई। टाइगर रिजर्व वन विभाग ने बाघ का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव को नष्ट कर दिया।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात एक बाघ रामगंगा बांध की भूकंप वेधशाला के इलाके में पहुंच गया जहां पर बने पानी के एक टैंक में वह गिरकर मर गया। वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मामला बाघ से जुड़ा होने की वजह से बाकायदा एक पैनल बनाकर बाघ का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम डा. दुश्यंत के पैनल ने किया। बाघ की उम्र लगभग दस वर्ष थी। मौके पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।